Health

झारखंड में डेंगू का प्रकोप, सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिला में मरीज

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रदेश में डेंगू पांव पसार रहा है। शनिवार को राज्य भर में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जांच की गयी। इनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं।इनमें 13 मरीजों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में 7 संदिग्ध की जांच में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।हजारीबाग में डेंगू के 4 संदिग्ध मरीज मिले हैं।सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोडरमा में भी 9 संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. वहीं रामगढ़ में 4, चतरा में 1, गढ़वा में 1, पाकुड़ में 1 और देवघर में 1 डेंगू के मरीज मिले हैं।

Related Posts