सूर्य हत्याकांड और जमीन अधिग्रहण के विरोध में भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर घेराव

जमशेदपुर। सूर्य हत्याकांड की सीबीआई जांच और रिम्स टू निर्माण के नाम पर आदिवासी जमीनों के अधिग्रहण का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 सितंबर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर जोरदार घेराव प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा ने किया।
गुरुवार को परसुडीह चार खंबा चौक से हजारों कार्यकर्ता नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्य हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया और रिम्स टू के बहाने आदिवासियों की रैयती जमीन छीनी जा रही है।
सुबोध झा ने कहा कि भाजपा के आठ मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस घेराव प्रदर्शन के दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद प्रतिनिधि संजीन कुमार ने कहा कि रिम्स टू निर्माण के नाम पर आदिवासियों की जमीन का गलत तरीके से अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। वहीं, कार्यक्रम सहसंयोजक एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आंदोलन को ऐतिहासिक बताया।
प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल सिंह, परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह समेत कई मंडल पदाधिकारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में नीलू मछुआ, विमलेश उपाध्यक्ष, नीरज सिंह, शशि सिंह, भारती देवी, रीना सिंह, सुनीता देवी, संगीता पात्रो, आरती शर्मा, सरोजनी देवी, अनीता देवी, मनोज सिंह, धीरज सिंह, बम दुबे, अभय चौबे, राजेश सिंह, सुमित शर्मा, ईश्वर सोरेन, राम सिंह मुंडा, विना नाथ सिरका, संदीप सिंह, विशाल सिंह, सुरेश प्रसाद, राजकमल, मुकेश सिंह, राजकुमार गौड़, राकेश चौबे, अनमोल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।