Regional

एसपीजी बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान आयोजित

 

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में नालसा (NALSA) जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर और सचिव श्री रवि चौधरी द्वारा किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सदर चाईबासा क्षेत्र के एसपीजी बालिका उच्च विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर द्वारा छात्राओं को नालसा की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर “जागृति” और “आशा” योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना है। यह पहल न्याय प्रणाली को आम जनता के लिए अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यालय की प्राचार्या शुभा रेणु एक्का ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से छात्राओं को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है, जिससे वे भविष्य में किसी भी अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Posts