Regional

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 दावेदारों ने ठोकी ताल, पर्यवेक्षकों ने की रायशुमारी

 

चाईबासा: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 2025 पश्चिमी सिंहभूम में पूरी रफ्तार पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को परिसदन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष चयन को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा, झारखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक भूषण बाड़ा, एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल हुए।

पर्यवेक्षकों ने सभी दावेदारों से अलग-अलग मिलकर संगठन को लेकर उनकी राय, दृष्टिकोण और योजना के बारे में जानकारी ली। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य एक मजबूत और ज़मीन से जुड़ा संगठन बनाना है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांगठनिक लोकतंत्र की मिसाल पेश कर रही है और यह प्रक्रिया बिना पक्षपात, द्वेष या निजी स्वार्थ के पूरी की जा रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका कार्य जिलाध्यक्ष नियुक्त करना नहीं है, बल्कि सुझाव एकत्र कर पार्टी हाईकमान को भेजना है। जिन नामों पर सबसे अधिक सहमति बनेगी, उन्हें ही प्रस्तावित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव जानवी कुदादा, संजीव सिंहदेव, प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल हेम्ब्रम, सिकुर गोप, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रावती हेस्सा, जया सिंकु, पूर्व पदाधिकारी संजय बिरुली, अमृत मांझी, नारायण सिंह पुरती, बसंत तांती, मंगल सरदार, विशाल गुड़िया समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में ये नाम शामिल हैं:

चंद्रशेखर दास, सन्नी सिंकु, रंजन बोयपाई, आदर्श अरुण बलमुचू, राजेश शुक्ला, अशोक बारिक, अविनाश कोड़ाह, सौरभ अग्रवाल, सुरेश सावैयां, पूर्ण चन्द्र कायम, आदित्य विक्रम तिरिया, शिवकर बोयपाई, रितेश तामसोय, मिली बिरुवा, विजय सिंह सामड, अशोक सुंडी, राम सिंह सावैयां, सनातन बिरुवा।

सभी की दावेदारी के बीच अब हाईकमान की मुहर का इंतजार है।

Related Posts