गोलुमुरी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर।गोलुमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लगभग 4:20 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति “बाउन शुगर” बेचने के लिए बंद पड़े केबल कंपनी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गोलुमुरी थाना में रा.न.हा. संख्या-26/25, दिनांक 11.09.2025 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में छापामारी टीम को घटना स्थल पर भेजा गया।
टीम न्यू केबल कंपनी जाने वाले रास्ते पर पहुंची और देखा कि कंपनी के आगे शेड में दो व्यक्ति बैठे हैं। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमन रवानी, उम्र 30 वर्ष, पिता विष्णु रवानी, पता – स्लैग रोड, नियर सब्जी दुकान, थाना-गोलुमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत एसओपी का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से कुल 15 पुड़िया (कुल वजन 1.10 ग्राम), 2170 रुपये नगद, दो बीड़ी और एक सिल्वर पेपर का टुकड़ा बरामद किया गया। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई। आरोपी अमन रवानी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
छापामारी में शामिल पुलिस सदस्य सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर; पु.नि. संजय सुमन, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, गोलुमुरी; पु.अ.नि. अजीत प्रकाश; पु.अ.नि. सुभाष रजक; पु.अ.नि. राज रौशन सिन्हा; उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना पर आधारित थी, जिसमें नशीले पदार्थ की बिक्री में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।