Regional

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रायशुमारी बैठक आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए विचार

 

जमशेदपुर: एआईसीसी और पीसीसी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में गोलमुरी और बिरसानगर प्रखण्ड का रायशुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल (MLA), पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं सुंदरी तिर्की, और जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल (MLA) ने प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत सभी को जुड़कर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत के प्रचार-प्रसार, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और जनहित के कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा सड़क से सदन तक वोट चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़ने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और राहुल गांधी जी द्वारा प्रखण्ड, मण्डल और पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक सीधे पहुंचकर रायशुमारी कर रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा सम्मान है।

पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में प्रखण्ड क्षेत्र में वन-टू-वन रायशुमारी में प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष और BLA-2 प्रखण्ड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किए। संगठन सृजन अभियान का संचालन जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह, प्रखण्ड पर्यवेक्षक राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, हरविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सत्यप्रकाश, मनोहर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह, अरूण कुमार सिंह, लड्डू पाण्डेय, राजेश चौधरी, शमशेर आलम, इंदुभुषण यादव, अमित श्रीवास्तव, राहुल गोस्वामी, राजा सिंह राजपूत, हरे कृष्ण लोहार, सैलेन्द्र सिंह, रईस रिजवी, अफसर इमाम, सुशील घोष सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, अवधेश सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह यादव, फ़िरोज़ खान, मनोज कुमार सिंह, शफी अहमद खान, धर्मेन्द्र सोनकर, नलिनी सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Posts