जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन को मिला विशेष सम्मान

जमशेदपुर। ओडिशा फोटोग्राफी सिंडिकेट द्वारा आयोजित फोटो-वीडियो एक्सपो के दूसरे दिन फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक केसरी और सचिव रूपेश कुमार ने मोमेंटो ग्रहण किया। कार्यक्रम में आनंद सिंह और आदित्य वेज भी मौजूद रहे।
सम्मान पाकर फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने ओडिशा फोटोग्राफी सिंडिकेट के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था ने कहा कि यह सम्मान संगठन के लिए गर्व की बात है और आगे भी कार्य में उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा देगा।