Regional

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने वृक्षारोपण, महापुरुषों के प्रतिमा की सफाई और खादी खरीद अभियान पर बनाई रूपरेखा, 2 अक्टूबर को खादी वस्त्र की करेंगे खरीदारी

 

जमशेदपुर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल ने की। बैठक में तय किया गया कि 28 और 29 सितंबर को जमशेदपुर महानगर में नमो उद्यान अभियान के तहत वृक्षारोपण होगा और उद्यानों पर नमो उद्यान का बोर्ड लगाया जाएगा। इसके उपरांत 1 अक्टूबर को जिले के विभिन्न हिस्सों में महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। इस अवसर पर मानगो मंडल द्वारा गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की जाएगी, जिसमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो प्रभारी रहेंगे। साकची पश्चिम मंडल गांधी घाट स्थित गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई, कदमा मंडल शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा की साफ-सफाई, जहां प्रभारी के रूप में जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा मौजूद रहेंगे।बर्मामाइंस मंडल हिंद आश्रम में एवं सीतारामडेरा मंडल जेपी सेतु एवं गांधी आश्रम स्थित प्रतिमाओं की साफ-सफाई करेंगे। जिसकी देखरेख कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल स्वयं करेंगे।

वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को इन सभी प्रतिमाओं पर भाजपा कार्यकर्ता पुष्प अर्पित करेंगे। साथ ही, बिस्टुपुर स्थित खादी भंडार में विशेष कैंप आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को खादी वस्त्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता स्वयं भी खादी वस्त्र की खरीदारी करेंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सुरज सिंह, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Posts