Regional

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर करेगी एकदिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा आयोजन

 

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर एकदिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कार्यक्रम की सफलता एवं रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर ब्लड बैंक में किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि सेवा और समर्पण की भावना के साथ अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें।

बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश पॉलिसी एंड रिसर्च सह रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, जिला कार्यालय सह मंत्री सुबोध झा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी, पोटका जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह संयोजक चिंटू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, बीरेन महतो, प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पांडे, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रविजेंट सिंह, नीरज मिश्रा एवं विवेक सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र वीरेन, श्याम तिवारी, राज सिंह, विकास यादव, धीरज सिंह, राजेश शर्मा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts