जमशेदपुर में सोने के दाम में ₹3000 से अधिक का इजाफा, कारोबारी परेशान
न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : दिवाली में कुछ दिन बाकी हैं। कारोबारी धनतेरस की खरीदारी बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को जमशेदपुर का बाजार खुलते ही सोने के दाम में ₹3000 से अधिक का उछालने आ गया है। इससे कारोबारियों के माथे पर बल पड़ गए हैं। कारोबारी परेशान है। न्यूज़ लहर ने साकची और बिष्टुपुर के कई कारोबारियों से बात की। कार बारियों का कहना है कि सोने के दाम में बढ़ोतरी के चलते बिक्री पर असर पड़ सकता है। सोने का दाम 121800 रुपए प्रति 10 ग्राम के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो धनतेरस पर उनकी बिक्री प्रभावित होगी।