Crime

रांची में गोलीकांड: जुआ खेलने के दौरान अधेड़ की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची : रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में दीपावली की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के अखरा में जुआ खेल रहे लोगों के बीच देर रात लगभग दो बजे गोली चलने से सोमा उरांव (40 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम फागु उरांव बताया गया है।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

Related Posts