Regional

जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार समेत मनाई दीपावली, खूब दागे पटाखे

न्यूज़ लहर संवाददाता

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार समेत धूमधाम से दीपावली मनाई। उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और रघुवर दास के पुत्र भी मौजूद रहे। सभी ने खूब पटाखे छोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। रघुवर दास के घर पर दीपावली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गौरतलब है कि रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें पार्टी ने ओडिशा में गवर्नर भी बनाया था। बाद में उन्होंने गवर्नर पद से रिजाइन दे दिया और अभी जमशेदपुर में रहकर पार्टी की गतिविधियों में शामिल हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपने परिवार समेत दीपावली मनाई। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दीपावली की पूजा अर्चना भी की और लोगों को दीपावली की शुभकामना दी।

 

Related Posts