झारखंड में 24 अक्टूबर से शुरू होगी बारिश, अगले चार दिन तक मौसम रहेगा नम

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची : झारखंड (Jharkhand) में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rain) की संभावना जताई गई है, जो अगले चार दिनों तक रह सकती है।
किन जिलों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने बताया है कि खासकर दक्षिणी झारखंड के जिले जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश होने की संभावना ज्यादा है। इन जिलों के साथ-साथ राज्य के मध्यवर्ती इलाकों में भी गर्जन के साथ बारिश (Rain with Thunderstorm)देखी जा सकती है ।
25 से 27 अक्टूबर तक भी रह सकता है असर
24 अक्टूबर के बाद 25 से 27 अक्टूबर तक झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, अभी झारखंड के ऊपर कोई बड़ा मौसमी सिस्टम या निम्न दबाव क्षेत्र नहीं बना है। लेकिन दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) में बने निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव राज्य के मौसम पर पड़ सकता है।
तापमान में हुआ उतार-चढ़ाव
बीते 24 घंटे में रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इस कारण ठंड में थोड़ी राहत महसूस की गई। हालांकि बुधवार को रांची में मौसम साफ रहा।
तापमान का हाल
* चाईबासा में अधिकतम तापमान रहा – 34.4°C
* गुमला में न्यूनतम तापमान रहा – 16.6°C
* रांची – 30.4°C
* जमशेदपुर और डाल्टनगंज – 34.6°C
* बोकारो – 30.5°C
अगले कुछ दिनों तक झारखंडवासियों को बरसाती मौसम (Rainy Weather) के लिए तैयार रहना चाहिए। किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सतर्कता बरतें।