छगनलाल दयाल जी के परिवार की महिला ने भगवान कृष्ण पर बनाई विशेष रंगोली

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित परिवार छगनलाल दयाल जी के परिवार की एक महिला सोनाली अडेसरा ने दीपावली पर भव्य रंगोली बनाई है। यह रंगोली भगवान कृष्ण के चित्रण पर आधारित है। इसमें कृष्ण की भक्ति झलकती है। उनकी आंखें, कमलनयन, श्रृंगार आदि को इस रंगोली के माध्यम से उभारा गया है। सोनाली अडेसरा ने बताया कि वह हर साल दीपावली पर रंगोली बनाती हैं। वह यह परंपरा जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार की उनकी रंगोली खास है।