Regional

जमशेदपुर के जुगसलाई में भीषण आग, प्लास्टिक टंकी के गोदाम में लाखों का नुकसान 

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक गोदाम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम प्लास्टिक की पानी टंकी का था। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से भी दिखाई दे रही थीं। इस बीच स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं, और गोदाम में रखी प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।

दमकल कर्मियों के अनुसार आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा, हालांकि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया जा सका है।

 

 

Related Posts