घाटशिला उप निर्वाचन में उम्मीदवारों के व्यय लेखा की जांच के लिए तिथियां घोषित

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के तहत सभी उम्मीदवारों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को सूचित किया गया है कि उनके निर्वाचन व्यय से जुड़े लेखा का निरीक्षण निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। यह जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
निर्धारित व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां इस प्रकार हैं:
1. पहला निरीक्षण – 30 अक्टूबर 2025
2. दूसरा निरीक्षण – 04 नवंबर 2025
3. तीसरा निरीक्षण – 08 नवंबर 2025
निर्वाचक पदाधिकारी ने कहा है कि सभी उम्मीदवार और निर्वाचन अभिकर्ता निर्धारित तिथियों पर अपने व्यय से जुड़े लेखा दस्तावेजों का निरीक्षण अवश्य कराएं। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और चुनावी खर्च पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है।
—