Health

जमशेदपुर की डॉ. अरीफा खुर्शीद ने रचा इतिहास, 4.5 किलो की बच्ची का कराया सफल सामान्य प्रसव

 

News Lahar Reporter
Jamshedpur : चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम करते हुए सिम्स हॉस्पिटल, मानगो की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरीफा खुर्शीद ने एक ऐसा कार्य किया है जिसे लगभग असंभव कहा जा सकता है। उन्होंने 4.5 किलोग्राम वज़न वाली बच्ची का सामान्य प्रसव (Normal Delivery) सफलतापूर्वक कराया।

खास बात यह रही कि यह दंपत्ति का पहला बच्चा था। आमतौर पर पहले बच्चे का इतना अधिक वज़न होने पर सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन डॉ. खुर्शीद के अनुभव, आत्मविश्वास और समर्पण ने इस असंभव को संभव कर दिखाया।

मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार के सदस्यों ने डॉक्टर और उनकी टीम के प्रति आभार जताया और इसे “ईश्वर का आशीर्वाद और डॉक्टर की मेहनत” बताया।

डॉ. अरीफा खुर्शीद ने बताया —

> “मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक प्रसव सामान्य तरीके से ही कराए जाएं। सही देखभाल, धैर्य और चिकित्सीय अनुभव से यह संभव है।”

गौरतलब है कि डॉ. खुर्शीद पहले टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एमजीएम हॉस्पिटल, जमशेदपुर और रिम्स, रांची में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे झारखंड सरकार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।

इस सफलता के पीछे सिम्स हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने पूरे धैर्य और पेशेवर तरीके से सहयोग किया।

यह उपलब्धि न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है।

 

 

Related Posts