Regional

जमशेदपुर में विधायक सरयू राय ने छठ पूजन सामग्री का किया वितरण, श्रद्धालुओं में दिखी उत्साह की लहर

 

News Lahar Reporter
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में जगह-जगह पूजन सामग्री का वितरण जारी है। इसी कड़ी में आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरयू राय ने श्रद्धालुओं में सूप और अर्घ के लिए सभी आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां उन्होंने विधायक से सीधे पूजन सामग्री प्राप्त की। शहर के अन्य हिस्सों में भी यह नजारा देखने को मिल रहा है। सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं और सांसदों द्वारा भी छठ पूजा सामग्री (Chhath Puja Samagri) का वितरण किया जा रहा है।

जगह-जगह यह आयोजन श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल पैदा कर रहा है। 36 घंटे के निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) के साथ आज से छठ व्रतधारी अपने व्रत की शुरुआत कर चुके हैं। पहला अर्घ आज है और सूर्य उदय का अर्घ कल होगा।

 

Related Posts