Regional

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, भगवान भास्कर से झारखंड की समृद्धि की कामना

News Lahar Reporter

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने झारखंड और बिहार सहित देशभर के लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ मइया की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

राजेश शुक्ला ने भगवान भास्कर से सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छठ मइया की कृपा से हर घर में खुशहाली और प्रकाश बना रहे। उन्होंने राज्य के सभी अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को भी छठ पर्व की बधाई दी।

राजेश शुक्ला ने सोमवार को भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और झारखंड राज्य की तरक्की और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद वे शहर के कई घाटों का दौरा करते हुए श्रद्धालुओं को बधाई दी और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को घाटों पर की गई शानदार और सुरक्षित व्यवस्था के लिए धन्यवाद और बधाई दी।

 

Related Posts