महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर भाजपा महिला मोर्चा ने जमशेदपुर में मनाया जश्न
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी खुशी को साझा करते हुए मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा, जमशेदपुर की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया।
मोर्चा की महिलाएं शहर में एकत्र हुईं और पटाखे फोड़कर तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
नेत्रियों ने कहा कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने देश का गौरव बढ़ाया है। यह पल न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड और भारत के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल की दुनिया में और भी लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी।













