जमशेदपुर (झारखंड): मानगो की सुभाष कॉलोनी में सांड़ का आतंक, हमले में महिला की दर्दनाक मौत
News Lahar Reporter
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी में आवारा सांड़ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली सोमा सरकार नामक महिला पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सोमा अपने पति कौशल सरकार के साथ घर से निकली थीं। बताया गया कि सांड़ को देखकर कौशल सरकार ने पत्नी से भागने को कहा और खुद बच निकले, लेकिन सांड़ ने सोमा पर धावा बोल दिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी। बाद में नगर निगम की टीम ने सांड़ को पकड़कर कॉलोनी से बाहर ले जाया। बताया जाता है कि यह सांड़ कई दिनों से लोगों पर हमला कर रहा था। बुधवार को भी एक ठेला चालक को घायल कर चुका था। लोगों का आरोप है कि मानगो नगर निगम ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।














