Uncategorized

घाटशिला उपचुनाव: बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला — कहा, “झारखंड में विकास नहीं, सिर्फ़ लूट और भ्रष्टाचार”

News Lahar Reporter

घाटशिला, झारखंड : घाटशिला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह सालों में राज्य में न तो विकास हुआ और न ही सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बची है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा इस बार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी पंचायतों में जाकर लगातार आम लोगों से मिल रहे हैं और जनता भाजपा के पक्ष में मूड बना चुकी है।

मरांडी ने कहा—

“2019 से पहले जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब घाटशिला में तेजी से विकास हुआ। लेकिन पिछले 6 सालों में झारखंड में सिर्फ़ लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, सरकारी कार्यालयों में वसूली तंत्र सक्रिय है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लघु खनन — खासकर बालू और पत्थर की खुली लूट हो रही है और इसमें शासन-प्रशासन की मिलीभगत है।

मरांडी ने कहा—

“बीडीओ, अंचल कार्यालय और थाना—सब जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। हर जगह वसूली हो रही है। अब घाटशिला को लुटेरों से बचाने का समय है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि इस उपचुनाव में “भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति करने वालों” को जवाब दें और भाजपा को समर्थन दें।

 

Related Posts