सारठ के विधायक पहुंचे जमशेदपुर, केके बिल्डर के मालिक विकास से की मुलाकात
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को यहां चुनाव प्रचार करने के लिए सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पहुंचे। उन्होंने घाटशिला में झामुमो के उम्मीदवार सोमेश सोरेन के लिए चुनाव प्रचार किया। चुन्ना सिंह सारठ से झामुमो के विधायक हैं। चुन्ना सिंह यहां से जमशेदपुर में केके बिल्डर के मालिक विकास सिंह से मिलने पहुंचे। विकास सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चुन्ना सिंह के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध हैं।

चुन्ना सिंह जहां भी रहेंगे वह उनके साथ हैं। विकास सिंह ने बताया कि घाटशिला में झामुमो के नामांकन में वह खुद गए थे। विकास सिंह का कहना है कि सोमेश सोरेन के पिता को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। रामदास सोरेन एक समाजसेवी भी थे। वह अपने पैसे से लोगों की मदद करते थे।











