जमशेदपुर में मानगो में वन विभाग के गेस्ट हाउस में नेशनल आर्ट कैंप संपन्न
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : जमशेदपुर में नेशनल आर्ट कैंप प्रोग्राम रविवार को संपन्न हुआ। यह चार दिवसीय प्रोग्राम था। यह कार्यक्रम मानगो में वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आए थे। इनमें भोपाल, दिल्ली, चेन्नई आदि के कलाकार शामिल हैं। सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रांची से है दीपांकर कर्मकार ने भी अपनी पेंटिंग प्रस्तुत की है। उन्होंने यह पेंटिंग इसी कार्यक्रम में बनाई। दीपांकर कर्मकार रांची विश्वविद्यालय में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पेंटिंग यह दर्शाती है कि क्षेत्र का विकास पर्यावरण का विनाश कर नहीं होना चाहिए। उन्होंने पेंटिंग में दिखाया है कि किस तरह पेड़ काटा जा रहा है और उसकी वजह से पर्यावरण खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पेड़ काटे जाएं तो एक पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाने चाहिए।













