Regional

वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में झारखंड स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भी मनाया गया

 

News Lahar Reporter

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आगामी 25वें झारखंड स्थापना दिवस 2025 को ध्यान में रखते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था झारखंड का अतीत, वर्तमान और भविष्य।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने किया। उन्होंने छात्रों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, उसकी सांस्कृतिक पहचान और राज्य गठन से जुड़े महत्व पर जानकारी दी। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड के ऐतिहासिक संघर्ष, प्रमुख हस्तियों, आदिवासी अधिकारों, खनिज संपदा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विविधता और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

निर्णय परिणामों में मानव घोष प्रथम स्थान पर रहे, जैनब परवीन को द्वितीय स्थान मिला, जबकि सुनिधि कुमारी और नेहा कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी दौरान कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भी मनाया गया। यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय था – कृत्रिम बुद्धिमत्ता और शिक्षा: स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण। अंग्रेजी विभाग की प्रो. कुमारी प्रियंका ने इस विषय पर अपने विचार रखते हुए क्षेत्रीय पहचान, शिक्षा में आ रही आधुनिक चुनौतियों और एआई के प्रभाव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि सिन्हा और डॉ. आलोक कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

Related Posts