घाटशिला उपचुनाव 2025: 12वें राउंड में JMM के सोमेश सोरेन 23,385 वोटों से आगे, JMM में जश्न
NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनावों के साथ ही झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में जारी है। शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बना चुकी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब जीत की ओर तेज़ी से बढ़ती दिख रही है। स्थिति यह है कि JMM कैंप में जश्न का माहौल है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का टेंट लगभग खाली हो चुका है।
12वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक JMM प्रत्याशी सोमेश सोरेन 23,385 वोटों की भारी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 64,637 मत मिले हैं। वहीं BJP उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 41,252 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
इसी बीच JLKM उम्मीदवार रामदास मुर्मू 9,364 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

राउंड दर राउंड बढ़ते अंतर ने घाटशिला उपचुनाव में तस्वीर लगभग साफ कर दी है, और झारखंड की इस सीट पर JMM के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत होता दिख रहा है।















