Crime

धुर्वा डैम में जज के बॉडीगार्ड और चालक के मिले तीन शव, पुलिस जांच में जुटी

NEWS LAHAR REPORTER

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह धुर्वा डैम से तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जज के दो बॉडीगार्ड और एक चालक शामिल हैं। तीनों के शव डैम से बरामद किए गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी डूबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

मौके से हथियार और एक कार भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच के दौरान दो मृतकों की पहचान संजय सिंह और राबिन कुंवर के रूप में हुई है।

नगड़ी थाना पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों और पूरी घटना की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Posts