Regional

मानगो फॉरेस्ट ऑफिस परिसर में मिला लेमन येलो रंग का दुर्लभ रेड स्नेक

NEWS LAHAR REPORTER

जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को वनकर्मियों और स्थानीय लोगों का ध्यान उस समय आकर्षित हो गया, जब मानगो स्थित फॉरेस्ट हाउस कार्यालय परिसर में एक बेहद दुर्लभ सांप देखा गया। सांप पकड़ने वाले तरुण ने इस रेयर प्रजाति के स्नेक को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया है।

तरुण के अनुसार यह सांप रेड स्नेक प्रजाति का है, जिसका रंग सामान्यत: लाल पाया जाता है, लेकिन इस बार यह लेमन येलो कलर में दिखाई दिया। इसकी आंखें पूरी तरह लाल थीं, जो इसे और भी दुर्लभ बनाती हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रजाति भारतीय जंगलों में बहुत कम मिलती है, इसलिए इसे रेयर कैटेगरी में माना जाता है।

तरुण ने बताया कि किसी तरह का खतरा नहीं है, क्योंकि यह प्रजाति जहरीली नहीं होती। सांप को पकड़ने के बाद वह इसे जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ देंगे, ताकि यह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

मानगो क्षेत्र में इस अनोखे सांप के मिलने से स्थानीय लोगों में जिज्ञासा तो बढ़ी है, लेकिन वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का डर फैलाने की जरूरत नहीं है।

Related Posts