Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन
NEWS LAHAR REPORTER
मुंबई : हिंदी सिनेमा के महान कलाकार और ही-मैन ऑफ बॉलीवुड धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र के जाने से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ।
शुरुआती जीवन
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था।
उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में एक साधारण परिवार में हुआ। छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक मजबूत पहचान बनाई।

बीमारी और अस्पताल में भर्ती
31 अक्टूबर 2025 को धर्मेंद्र को नियमित जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल जैसे सभी परिवारजन अस्पताल पहुंचे।
सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे कई सितारे भी उनसे मिलने आए थे।
65 साल का लंबा करियर
धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अभिनय की शुरुआत की।
1961 में फिल्म बॉय फ्रेंड में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया। लगभग 65 वर्षों तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, धरमवीर, फूल और पत्थर, जुगनू और यादों की बारात जैसी कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं।
हालिया चर्चाएं और आखिरी फिल्म
2023 में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र का किरदार खूब चर्चा में रहा।
2024 में वे तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए।
उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस होगी, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
निजी जीवन
धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं।
पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं—सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल।
दूसरी शादी उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं—ईशा देओल और अहाना देओल।















