अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की कहानी पढ़ाई जाएगी
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: करते हैं जब जिसकी सरकार बनी तब उसने अपने हिसाब से स्थान, शिक्षा और संस्थानों का नाम बदला नाम बदलने की पॉलिटिक्स अपनाई है। अब यह प्रचलन देश में हावी हो गई। इसमें शिक्षा भी शामिल है ।अब झारखंड के शिक्षा में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की कहानी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जायेगी। इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में ज्ञानोदय योजनान्तर्गत राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरू जी) की गाथा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं Tribal Hero Shibu Soren नामक पुस्तकों की खरीदी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट ने ये भी निर्णय लिया है कि खरीदी एवं वितरण मनोनयन के आधार पर मेसर्स प्रभात प्रकाशन, प्रा. लि. से की जायेगी। इसके लिए झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 245 के अधीन शिथिल किए जाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।















