जमशेदपुर में अबुआ आवास योजना का लाभ मिला, मुखिया ने कराया गृह प्रवेश
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत बुधवार को जमशेदपुर प्रखंड के केरुवा डूंगरी पंचायत के भूडरूडीह निवासी फुलमनी हेमरम को पक्का घर का लाभ मिला। पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने फीता काटकर आवास का उद्घाटन किया और पति–पत्नी को विधिवत गृह प्रवेश कराया। बताया जा रहा है कि पंचायत में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत यह पहला गृह प्रवेश है।
जानकारी के अनुसार, केरुवा डूंगरी पंचायत में कुल 41 अबुआ आवास स्वीकृत हैं और सभी में निर्माण कार्य जारी है।

नए घर का लाभ मिलने पर फुलमनी हेमरम और उनके पति उदय हेमरम खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि अब कच्चे और जर्जर घर में रहने की परेशानी खत्म हो गई है और सरकार ने उन्हें सम्मान के साथ रहने का अवसर दिया है। दोनों ने झारखंड सरकार का धन्यवाद किया।
वहीं पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में पंचायत के अन्य लाभुकों को भी उनके नए घर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।














