अजीजा यजदानी संस्था ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : अजीजा यजदानी संस्था ने दलमा के पास के गांवों में कई जगह गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया है। इसके अलावा, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, कोल्ड ड्रिंक आदि खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया है।

यही नहीं, यहां एक चेक अप कैंप भी लगाया गया। लोगों का चेक अप किया गया है। चेक अप के बाद लोगों को दवाएं भी दी गई हैं। संस्था के जिम्मेदारों ने बताया कि वह पटमदा, कपाली, डांगोडीह आदि इलाकों में भी जाकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। यह संस्था लगातार गरीबों के लिए काम करती है। लोगों को कंबल आदि का वितरण करती है।














