अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर उप प्रमुख उठा रहा था लाभ, जांच के आदेश*
*जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के दिये आदेश*
*दो दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश*
*उपायुक्त से की गई थी उप प्रमुख की शिकायत*
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ उठाने वाले राहे प्रखंड के उप प्रमुख के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।
*उपायुक्त रांची से की गई थी शिकायत*
राहे उप प्रमुख उमेश प्रसाद के अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ लेने की शिकायत उपायुक्त रांची से की गई थी। शिकायतकर्ता ने उप प्रमुख उमेश प्रसाद द्वारा राशन कार्ड संख्या *202003792368* बनाकर खाद्यान्न उठाव करने की बात कही गई है। पत्र में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि उप प्रमुख की पत्नी सरकारी नर्स है तथा वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राहे में कार्यरत है। उप प्रमुख के नाम से चार पहिया वाहन (संख्या JH01ED7507) के साथ-साथ 7 एकड़ से अधिक जमीन भी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उप प्रमुख दबंग प्रकृति के व्यक्ति हैं।















