Home Articles posted by News Desk (Page 56)
Crime
  जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात 70 वर्षीय वृद्धा लुकुई धीवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका गला धारदार हथियार से रेतकर अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो शक […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंत्री बिरुवा ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। […]
Health
  जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा को देखते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर में संचालित ओपीडी (OPD) की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी नए आदेशानुसार अब ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाएगा । […]
Regional

टाटानगर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए 130 श्रद्धालुओं को लंगर सेवा; प्रधान निशान सिंह बोले— “तीर्थयात्रियों की सेवा तीर्थदर्शन समान है” जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना भी किसी तीर्थदर्शन से कम नहीं है। सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भी एक प्रकार से वाहेगुरु के दर पर मत्था टेकने के समान है। सक्रिय और वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा कमिटी को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से लगभग 130 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और राजगीर की तीर्थयात्रा हेतु रवाना हुआ है। इस पर साकची गुरुद्वारा की टीम तत्काल स्टेशन पहुँची और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार लंगर सेवा उपलब्ध कराई। तीर्थयात्री जत्थे की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संयोत्रा एवं साथियों को शिरोपाओ दे कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान सरदार निशान सिंह के साथ कमिटी के वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले, सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्से, सतनाम सिंह घुम्मण, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, प्रीतपाल सिंह, हरपाल सिंह सिद्धू, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, जगदीप सिंह, राजेश गांधी, नानक सिंह तथा बलबीर सिंह मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए। मालूम हो कि, श्रद्धालुओं का यह जत्था सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संघ्होत्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से रवाना हुआ। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है। श्रद्धालु दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस से टाटानगर होकर पटना साहिब और राजगीर के लिए यात्रा पर निकलें हैं।

  जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान […]
Regional
  चाईबासा: पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और संवैधानिक पदों में प्रशासनिक हस्तक्षेप के विरोध में मानकी-मुण्डा कोल्हान-पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति द्वारा प्रस्तावित आक्रोश रैली को लेकर ‘हो’ समाज महासभा की सभी अनुषंगी इकाइयों ने समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय सोमवार को हरिगुटू स्थित कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा में सोमवार को आयोजित जनसभा में राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड में आंदोलनकारियों और राज्य निर्माण में योगदान देने वालों को सम्मान देने का कार्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रारंभ किया। 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने शहीदों के परिजनों को नौकरी […]
Regional
  चाईबासा: रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने सोमवार को जिला स्कूल, चाईबासा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया। यह कार्यक्रम एस.आर. रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि […]
Sports
  चाईबासा: करमा पर्व के उपलक्ष्य में आदिवासी उरांव समाज द्वारा आयोजित द्विदिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता सह मिलन समारोह का सफल आयोजन 6 और 7 सितंबर को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान, चाईबासा में किया गया। यह आयोजन लगातार 41 वर्षों से करमा त्योहार के तीसरे दिन परंपरागत रूप से आयोजित किया जा रहा है। […]
Regional
  जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्नेहा की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने मौके पर […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में सोमवार को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनोहरपुर विधायक जगत मांझी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के सपनों को पूरा करना ही हम सभी […]