चाईबासा: आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण प्राकृतिक पर्व करमा पूजा बुधवार, 3 सितंबर को चाईबासा के सात अखाड़ा और आसपास के गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। यह पर्व भादो महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाया जाता है और इसका महत्व भाई-बहन के रिश्ते को सशक्त करने, फसल […]
गोईलकेरा: मानकी मुंडा संघ, गोईलकेरा की ओर से बुधवार को स्थानीय मानकी मुंडा सभागार में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड सचिव कृष्ण डांगिल ने की। बैठक में पारंपरिक मुंडा-मानकी स्वशासन व्यवस्था को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए कथित असंवेदनशील बयान की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं […]
जमशेदपुर : झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की मंजूरी के बाद जमशेदपुर की घाघीडीह केंद्रीय कारा और साकची उपकारा से कुल 10 बंदियों बुधवार को रिहा किया गया। इनमें घाघीडीह जेल से 8 और साकची जेल से 2 कैदी शामिल हैं। सभी सजायाफ्ता थे और हत्या सहित गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। […]
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 5 सितंबर 2025 को चाईबासा स्थित सुफल साइ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय पांडेय करेंगे। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) […]
चक्रधरपुर: वर्षों से चला आ रहा एक पारिवारिक विवाद आखिरकार डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकार), चाईबासा के प्रयास से सुलझ गया। चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद साव और उनके पुत्र आलोक साव के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव बना हुआ था। विवाद की स्थिति इस हद तक पहुंच […]
चाईबासा: 8 सितंबर 1980 के गुआ गोलीकांड की बरसी के मौके पर इस वर्ष भी गुआ में शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर से पहले बुधवार को पत्रकारों से विशेष बातचीत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। […]
जमशेदपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आगामी 5 सितंबर को साकची में निकलने वाले “जुलूस-ए-मोहम्मदी” की तैयारियों को लेकर आज साकची थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जुलूस के सुचारु […]
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित हाटगम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सरडीहा एफसीआई गोदाम से बिचाबुरू चंडेल तक पक्की सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। बुधवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर इस योजना का शिलान्यास किया। लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी इस […]
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को सोनारी में दिनदहाड़े हुई लूट की ताज़ा घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। राय ने कहा कि सोनारी क्षेत्र में यह तीसरी वारदात है, जिससे पुलिस की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए […]
चाईबासा: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए चाईबासा स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में बुधवार को समूची साध संगत ने मिलकर सुखमनी साहिब का पाठ किया। यह पाठ दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें पंजाब की चढ़दी कला, जन-जन की सुख-शांति एवं बाढ़ राहत के लिए अरदास की गई। […]














