Home Articles posted by News Desk (Page 98)
Regional

राजनीतिक वाहनों से झंडा हटवाने और जुर्माना वसूली पर आजसू का विरोध, कन्हैया सिंह ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप जमशेदपुर। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यातायात पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडे हटवाने और नेम प्लेट के नाम पर भयादोहन कर जबरन जुर्माना वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और लोकतंत्र के खिलाफ है। कन्हैया सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी वायदा ‘मइया योजना’ को पूरा करने के लिए विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद योजना का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आम लोगों से जबरन वसूली कर इस योजना के लिए पैसे इकट्ठा करें, और इस कार्य में पुलिस, सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब टेंपो चालकों और आम वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाने का समय दिया जाता है और उनके साथ बैठक कर सलाह दी जाती है, तो फिर राजनीतिक दलों के वाहनों के साथ वैसा व्यवहार क्यों नहीं किया जा सकता? क्या राजनीतिक दलों को समय देकर अपने कार्यकर्ताओं से बात करने का अधिकार नहीं है? सिंह ने कहा कि शहर में हर दिन ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उलटे राजनीतिक कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आजसू पार्टी से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मनमानी नहीं रुकी तो आजसू पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

  जमशेदपुर। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यातायात पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों पर लगे राजनीतिक […]
Uncategorized
  जमशेदपुर। देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुल 189 छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी […]
Crime
  राँची। राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नकली नोटों के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-पुलिस उपमहानिरीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से आने वाली चन्द्रलोक बस के माध्यम से बड़ी संख्या में नकली नोट राँची लाए जा रहे हैं और उसे […]
Regional
  जमशेदपुर।श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में भादों अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शिव मंदिर, गोलमुरी परिसर में शनिवार को श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति श्रीमती प्रेरणा शर्मा द्वारा दी गई, जिनके मधुर स्वर में गाए भजनों […]
Regional
  चाईबासा: प्राकृतिक पर्व करम की पूर्व संध्या पर आज चाईबासा के पिल्लई टाउन हॉल में आदिवासी उरांव समाज संघ के तत्वावधान में 6वाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समाज के […]
Regional
  गुवा डीएवी नेशनल गेम्स के तहत विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों की आर्योजत कराटे संभागीय स्तर परिणाम में डीएवी चिड़िया के बच्चों ने जीत का परचम लहरा छह मेडल बटोरे। दो गोल्ड, दो कांस्य एवं तीन रजत पदक हासिल कर डीएवी चिड़िया के बच्चों ने विद्यालय की पहचान डीएवी झारखण्ड- एल जोन में बना दी है। […]
Regional
  जमशेदपुर।हिन्द की चादर, सिखों के नवम गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन आगमन के स्वागत की तैयारियां जोश और श्रद्धा के साथ अपने चरम पर हैं। इस पवित्र अवसर पर साकची गुरुद्वारा की डयोढ़ी साहिब रंगबिरंगी रोशनी से नूरानी (प्रकाशमय) हो कर माहौल को और भी […]
Regional
  जमशेदपुर। टेल्को स्थित टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए इस साल का बोनस समझौता एक बड़ी सौगात लेकर आया है। कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच शनिवार को बोनस और कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक समझौते पर टाटा मोटर्स के प्लांट […]
Regional
  जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने […]
Regional
  चाईबासा: जिला उपभोक्ता आयोग, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बीमा कंपनी को उपभोक्ता को पूरी दावा राशि के साथ-साथ अतिरिक्त मुआवजा और मुकदमा खर्च देने का आदेश दिया है। परिवादी अतुल कुमार, निवासी छोटा नीमडीह, चाईबासा ने वर्ष 2020 में अपने और अपने परिवार (पत्नी और पुत्री) के लिए केयर हेल्थ […]