भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में मारे जाने का सिलसिला जारी, एक और आंतकी मारा गया
न्यूज़ लहर संवाददाता
पाकिस्तान:पाकिस्तान में एक और आतंकवादी की हत्या कर दी गई। उसे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अमीन कासमी की अज्ञात लोगों ने गाजा में गोली मारकर हत्या कर दी। वह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल था।
जानकारी हो कि पाकिस्तान में भारत के एक दुश्मन लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान की कुछ दिनों पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे अकरम गाजी भी कहा जाता था।अकरम ने 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का कार्य किया था। भारत के खिलाफ जहर भी उगलता था। उसकी मौत बाजौर में अज्ञात हमलावरों द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर की गई है। अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में से एक था और लंबे समय तक आतंकी गतिविधियों में शामिल भी रहा।आतंकियों की हत्याओं का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर, शाहिद लतीफ, और सैयद खालिद रजा जैसे आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था। ये हमले आतंकियों की नींद को उड़ा रहे हैं।















