भारतीय जनता पार्टी के चक्रधरपुर नगर में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय पांडे और लोकसभा सहसंयोजक, पूर्व विधायक माननीय शशि भूषण सामड का स्वागत धूमधाम से**
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने चक्रधरपुर नगर में आयोजित किए गए एकाउंट्स कॉलोनी सुपर काली मंदिर के प्रांगण में हुई महत्वपूर्ण बैठक में नए जिला अध्यक्ष संजय पांडे जी और लोकसभा सहसंयोजक माननीय शशि भूषण सामड जी का स्वागत धूमधाम से किया।

इस अद्भुत समारोह में जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, नगर संयोजक दीपक सिंह, सह संयोजक जितेन विश्वकर्मा, हरिराम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय मिश्रा, शंभू साव, श्रीमती देवंती नाग, विधानसभा विस्तारक उत्तम शर्मा, चाईबासा विधानसभा विस्तारक मोनू उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, स्नेह लता भेंगरा, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश पासवान, आशा बारला, सरस्वती हैसा, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, नगर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पिछली मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, अनुसूचित जाति मोर्चा गोपाल कुमार राम, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेंद्र महतो, कुमार विवेक, गणेश तांती, बुड़ा पानी, रुपेश साव, संदीप साव, अमर शर्मा, तुषार नंदा, दीप नारायण यादव, परविंदर चौहान, संजीत राम, बजरंग महानंद, शशि रजक, विनीत गुप्ता, धीरज साव, पिंकी मुखी, सरिता एंथोनी, फूलमनी टोपनो, वीरेंद्र राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।















