Crime
  जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े ने देखते ही देखते बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के […]
Crime
  रांची : राजधानी रांची में अपराधियों को मनोबल बढ़ा हुआ है। रांची में कार से आए पांच अपराधियों ने 55 साल के व्यक्ति को अगवा किया। एटीएम ले जाकर पैसे निकाले। मोबाइल छीनने के बाद छोड़ दिया। शहर के हवाई नगर रोड़ नंबर-2 में रहने वाले पीड़ित कपिलदेव पंडित ने इस संबंध में जगन्नाथपुर […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में 8 सितंबर 1980 को हुए ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मुंडा-मानकी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहादत […]
Regional
  गुवा । पश्चिमी सिंहभूम जिला में 8 सितंबर शहादत दिवस के अवसर पर गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, विधायक सुखराम उरांव और विधायक निरल पूर्ति ने शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के बलिदान को नमन किया। विधायकों ने […]
Regional
  चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोल्हान में पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पूर्व सांसद रुद्र प्रताप सारंगी की पुण्यतिथि पर सोमवार को चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय, बासा टोंटो परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष ने की। इस दौरान पार्टी के […]
Regional
  चाईबासा: झारखंड के इतिहास में 8 सितंबर एक ऐसा दिन है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज गुवा गोलीकांड की 45वीं बरसी पर पश्चिमी सिंहभूम के गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यह वही स्थान है, जहां 8 सितंबर 1980 को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान 24 से […]
Crime
  जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात 70 वर्षीय वृद्धा लुकुई धीवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका गला धारदार हथियार से रेतकर अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो शक […]
Regional
  गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंत्री बिरुवा ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। […]
Health
  जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा को देखते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर में संचालित ओपीडी (OPD) की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी नए आदेशानुसार अब ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाएगा । […]
Regional

टाटानगर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए 130 श्रद्धालुओं को लंगर सेवा; प्रधान निशान सिंह बोले— “तीर्थयात्रियों की सेवा तीर्थदर्शन समान है” जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना भी किसी तीर्थदर्शन से कम नहीं है। सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भी एक प्रकार से वाहेगुरु के दर पर मत्था टेकने के समान है। सक्रिय और वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा कमिटी को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से लगभग 130 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और राजगीर की तीर्थयात्रा हेतु रवाना हुआ है। इस पर साकची गुरुद्वारा की टीम तत्काल स्टेशन पहुँची और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार लंगर सेवा उपलब्ध कराई। तीर्थयात्री जत्थे की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संयोत्रा एवं साथियों को शिरोपाओ दे कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान सरदार निशान सिंह के साथ कमिटी के वरीय सदस्य परमजीत सिंह काले, सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्से, सतनाम सिंह घुम्मण, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, प्रीतपाल सिंह, हरपाल सिंह सिद्धू, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, जगदीप सिंह, राजेश गांधी, नानक सिंह तथा बलबीर सिंह मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए। मालूम हो कि, श्रद्धालुओं का यह जत्था सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा और सरदार सुखबीर सिंह संघ्होत्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से रवाना हुआ। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है। श्रद्धालु दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस से टाटानगर होकर पटना साहिब और राजगीर के लिए यात्रा पर निकलें हैं।

  जमशेदपुर।सिख परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए रविवार देर रात साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें लंगर की सेवा प्रदान की। प्रधान […]