Regional
  न्यूज़ लहर संवाददाता डॉक्टर लक्ष्मी सहगल का जन्म 1914 में एक परंपरावादी तमिल परिवार में हुआ और उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की शिक्षा ली, फिर वे सिंगापुर चली गईं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब जापानी सेना ने सिंगापुर में ब्रिटिश सेना पर हमला किया तो लक्ष्मी सहगल सुभाष चंद्र बोस की […]
Regional

जाने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक // जयंती के संबंध में 🌹 > जन्म : 23 जुलाई 1856< > मृत्यु : 01 अगस्त 1920< न्यूज़ लहर संवाददाता भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में बाल गंगाधर तिलक का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्‍त करवाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि के चिक्कन गांव में जन्‍म हुआ था। पिता गंगाधर रामचंद्र तिलक एक धर्मनिष्ठ ब्राह्मण थे। अपने परिश्रम के बल पर शाला के मेधावी छात्रों में बाल गंगाधर तिलक की गिनती होती थी। वे पढ़ने के साथ-साथ प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम भी करते थे अतः उनका शरीर स्वस्थ और पुष्ट था। सन्‌ 1879 में उन्होंने बीए तथा कानून की परीक्षा उत्तीर्ण की। घर वाले और उनके मित्र-संबंधी यह आशा कर रहे थे कि तिलक वकालत कर धन कमाएंगे और वंश के गौरव को बढ़ाएंगे, परंतु तिलक ने प्रारंभ से ही जनता की सेवा का व्रत धारण कर लिया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से एक शिक्षण संस्था के निर्माण को दे दीं। सन्‌ 1880 में न्यू इंग्लिश स्कूल और कुछ साल बाद फर्ग्युसन कॉलेज की स्थापना की। वे हिन्दुस्तान के एक प्रमुख नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वे पहले लोकप्रिय नेता थे। इन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। लोकमान्य तिलक ने जनजागृति का कार्यक्रम पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में गणेश उत्सव तथा शिवाजी उत्सव सप्ताह भर मनाना प्रारंभ किया। इन त्योहारों के माध्यम से जनता में देशप्रेम और अंग्रेजों के अन्यायों के विरुद्ध संघर्ष का साहस भरा गया। सच्चे जननायक तिलक को लोगों ने आदर से लोकमान्य की पदवी दी थी। तिलक के क्रांतिकारी कदमों से अंग्रेज बौखला गए और उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाकर 6 साल के लिए 'देश निकाला' का दंड दिया और बर्मा की मांडले जेल भेज दिया गया। इस अवधि में तिलक ने गीता का अध्ययन किया और 'गीता रहस्य' नामक भाष्य भी लिखा। तिलक के जेल से छूटने के बाद जब उनका 'गीता रहस्य' प्रकाशित हुआ तो उसका प्रचार-प्रसार आंधी-तूफान की तरह बढ़ा और जनमानस उससे अत्यधिक आंदोलित हुआ। तिलक ने मराठी में 'मराठा दर्पण' व 'केसरी' नाम से दो दैनिक समाचार पत्र शुरू किए, जो जनता में काफी लोकप्रिय हुए। जिसमें तिलक ने अंग्रेजी शासन की क्रूरता और भारतीय संस्कृति के प्रति हीनभावना की बहुत आलोचना की। ऐसे वीर लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक का निधन मुंबई में 1 अगस्त 1920 को हुआ।

न्यूज़ लहर संवाददाता भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में बाल गंगाधर तिलक का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्‍त करवाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि के चिक्कन गांव में जन्‍म हुआ था। पिता […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म भाबरा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में 23 जुलाई सन् 1906 को हुआ था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। 1921 में मात्र 13 साल की उम्र में उन्हें संस्कृत […]
Entertainment
  न्यूज़ लहर संवाददाता 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने मुंबई स्टेशन से रेडियो का प्रसारण प्रारम्भ किया था। सन् 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्‍वामित्‍व वाले 2 ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई। उसके बाद सन […]
Entertainment
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:कोल्हान वन प्रमंडल, चाईबासा की ओर से बासाकुट्टी गांव में 74वां वन महोत्सव 2023 मनाया गया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खारसावां विधान सभा क्षेत्र विधायक दशरथ गगराई, खारसावां विधान सभा क्षेत्र , विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा खुटपानी खासतौर से उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरूआत […]
Law / Legal
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखण्ड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सेल की किरीबुरु प्रबंधन के बाद मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने भी अपने टाउनशिप क्षेत्रों में अवैध तरीके से दुकान व मकान बनाकर रहने वाले लोगों को नोटिस देकर 7 दिनों के अंदर कब्जा खुद हटाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रबंधन ने सभी को नोटिस […]
environment
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा के रानी चुंआ खदान क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने 800 वृक्षारोपण किया। इस दौरान यह वृक्षारोपण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन के दिशा निर्देशन में किया गया।मौके पर उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित […]
Crime
न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड:राँची जिले के रातू पुलिस ने रंगदारी के लिए व्यवसाय को गोली मारकर जख्मी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा जिला के भक्सी हर्रा टोली का संजय भगत, तिगरा लालपुर का राजेंद्र महली और घाघरा कुसुम टोली देवाकी का उमेश उरांव शामिल हैं।इन अपराधियों ने राजू […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि उसकी दैवीय शक्तियां मदद कर रही है […]
Regional
न्यूज़ लहर संवाददाता झंडा अंगीकरण दिवस हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन अर्थात 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारत के संविधान द्वारा अपनाया ‘अंगीृकृत’ गया था। ‘तिरंगा’ भारत का राष्ट्रीय ध्वज है, जो तीन रंगों से बना है इसलिए हम इसे तिरंगा कहते हैं। तिरंगे में सबसे ऊपर […]