ब्राउन शुगर पुड़िया के साथ पति-पत्नी हुए गिरफ्तार
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने होम पाइप बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बिक्री करने के आरोप में बादल भुईया और उसकी पत्नी रूबी भुईयां को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के बरामद किए गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होम पाइप बस्ती में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने टीम की का गठन किया। जिसमें सीसीआर डीएसपी अनिमेश गुप्ता, सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया और उन्होंने होम पाइप बस्ती में छापेमारी की। यहां बादल भुईया और उसकी पत्नी रूबी भुईया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 32 पुड़िया ब्राउन शुगर का बरामद किया गया है। गिरफ्तार पति-पत्नी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पति-पत्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।















