चाईबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में आज भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर द्वारा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री के नेतृत्व में भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर चेंबर पार्क स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल जिंदाबाद भारत माता की जय वंदे मातरम एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए गए।
पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि भारत की एकता और समृद्धता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र ध्येय था। उन्होंने अपनी चट्टान जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक विद्वता व कठोर परिश्रम से 550 से अधिक रियासतों में बँटे भारत को एक संगठित राष्ट्र बनाने का काम किया। सरदार साहब का राष्ट्र को समर्पित जीवन व देश के पहले गृह मंत्री के रूप में देश-निर्माण के कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
लौह पुरुष सरदार पटेल जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटिशः नमन व सभी देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शुभकामनाएं देता हुँ यदि उसे समय सरदार वल्लभभाई पटेल का ऐसा निर्णय नहीं आया रहता तो आज देश की आंतरिक समस्या और बड़ी रहती और यदि उसी समय जवाहरलाल नेहरू के स्थान पर सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाया जाता तो आज जो जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान की सीमा विवाद समस्या बनी हुई है इसका सीधा समाधान हो जाता।
आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार सरदार लोह पुरुष के विचारों को आत्मसाथ करते हुए निरंतर सामाजिक सद्भावना एवं देश के उन्नति के लिए परिकल्पना कर रही है तभी आज हमारे प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को पूरा कर पा रहे हैं साथी आज कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका निर्माण का शुभारंभ हो रहा है जिसमें हमारे इस क्षेत्र से भी अमृत कलश में मिट्टी संग्रह कर हमारे कार्यकर्ता वहाँ समर्पित करने के लिए गए हैं यह हम सभी लोगों के लिए गौरव का क्षण है आज के श्रद्धा सुमन अर्पण में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा सुखलाल कुंतल जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो सनी पासवान विप्लव सिंह पंकज खिरवाल अनूप कुमार सुल्तानियाँ रामानुज प्रसाद शर्मा अनीता सुमरूई रूपा दास शैलेश प्रसाद दीपक पोद्दार दिलीप साव पवन शर्मा कामेश्वर विश्वकर्मा मणिकांत पोद्दार राजू पोद्दार संजय चिरानियाँ मुकेश योगी सुब्रतो सिंह रंजन प्रसाद पिंटू प्रसाद पंकज टोप्पो दयानंद मालुवा अमित सिंह अजय झा सुदेश राम आलोक झा समेत अनेक भाजपा का कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।















