चक्रधरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का हुआ स्वागत
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला में भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रखंड कार्यालय स्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का चाईबासा जाने के क्रम में चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वो माला पहनकर स्वागत किया।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि भूषण सामड जी, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक , भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश साव, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व जिला महामंत्री उमा निषाद, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, पूर्व वार्ड पार्षद शंभू साव, नगर उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, परविंदर चौहान, रूपेश साव, गणेश तांती,बजरंग महानंद, दुर्योधन प्रधान, भोला प्रसाद, शशि रजक, पंकज सिंह इस कार्यक्रम में और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उपस्थित थे।















