चीन में लगातार पांचवें महीने आयत और निर्यात में गिरावट
न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली: वैश्विक मांग कमजोर होने के कारण चीन के निर्यात और आयात में लगातार पांचवें महीने सितंबर में 6.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एपी के अनुसार चीन के निर्यात और आयात दोनों में सितंबर में एक साल पहले की तुलना में गिरावट आई है, हालांकि वैश्विक मांग के सुस्त रहने के बावजूद गिरावट की गति धीमी है। शुक्रवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने 6.2 प्रतिशत घटकर 299.13 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 6.2 प्रतिशत घटकर 221.43 अरब डॉलर रह गया। चीन ने 77.71 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष (Trade Surplus ) दर्ज किया, जो अगस्त में 68.36 अरब डॉलर था।















