कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में प्रखंड-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, जिम्मेदारियों का बंटवारा
न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन सृजन का राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। प्रखंड पर्यवेक्षकों के प्रयास से प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों का चयन हुआ है। सभी प्रखंड अध्यक्ष डिजिटल ऐप से जुड़ चुके हैं, अब सभी मंडल अध्यक्ष झारखंड ऐप से जुड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत क्षेत्र में पंचायत कांग्रेस कमिटी, नगर निकाय क्षेत्र में वार्ड कमिटी तथा अन्य क्षेत्रों में मुहल्ला कांग्रेस कमिटी का गठन शीघ्र करें।
सह पर्यवेक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि वे स्वयं पंचायत, वार्ड एवं मुहल्ला क्षेत्रों में संगठन सृजन अभियान के दौरान साथ रहेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से मजबूत संगठन खड़ा करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि सभी अध्यक्ष क्षेत्र का भ्रमण करें, जनता से संपर्क कर समस्याओं का संकलन करें, अधिकारियों को मांग पत्र सौंपें, समाधान नहीं होने पर जिला कांग्रेस को सूचित करें। जरुरत पड़ने पर जिला कांग्रेस आंदोलन करेगा और मामले को विभागीय सचिव एवं मंत्री तक पहुँचाएगा। उन्होंने नुक्कड़ सभा व पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की नीति और सिद्धांत आम जनता तक पहुँचाने की बात कही।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रजेन्द्र तिवारी, अखिलेश सिंह यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, राकेश तिवारी, महेन्द्र मिश्रा, खगेनचन्द्र महतो, अशोक कुमार सिंह, शशी कुमार सिन्हा, ज्योति मिश्र, इंतिखाब वास्ती, राजकिशोर यादव, अंसार खान उपस्थित थे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी, राकेश दास, संजय शर्मा, अखिलेश सिंह, दीपक कुमार यादव, अभिषेक मोहंती, अली रजा खान, आशुतोष कुमार सिंह, प्रमोद मिश्रा, विनोद यादव, हरविंदर सिंह, सत्य प्रकाश, प्रितपाल सिंह कक्कु, गुरुपदो गोराई, देबाशीष घोष, संजय कुमार, नारायण डे, रंजन सिंह, मनोज मिश्रा, राजनारायण यादव, अनिरुद्ध कुमार पुरी, नरेश गौरा, श्रीमती रूबी ठाकुर, सरत चन्द्र महतो, अजय पाण्डेय, मो. सज्जाद गद्दी, धनीराम सिंह, लासा मुर्मू, मधुसूदन कैवर्तो, सीताराम सोरेन, डोमन महतो, रथु नाथ भुईयां, सुधीर टुडू, सुधांशू महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।















