एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी से अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन छिनतई की, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:धनबाद जिला के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत निलांचल कॉलोनी स्थित एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी से अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन छिनतई कर ली।नवीन सिंह की मां पूजा कर लौट रही थी तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने गले से चेन छीन कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार एडीजी नवीन सिंह की मां शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे निलांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पूजा के लिए गई हुई थी। वापस लौटने के क्रम में पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर से ठीक पहले पीछे से आकर गले की चेन छीनकर फरार हो गए।
विमला देवी के अनुसार बाइक सवार अपराधी दो की संख्या में थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए।आनन-फानन में सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ निलांचल कॉलोनी स्थित एडीजी के घर पहुंचे। उन्होंने एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी से घटना संबंधित पूरी जानकारी हासिल की। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई में जुटी है।















