घाटशिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष बने राकेश, महासिचव रमा प्रसाद मुखर्जी
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार शर्मा, महासचिव के पद पर दूसरी बार रमा प्रसाद मुखर्जी उर्फ बबलू मुखर्जी ने जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद के लिए राकेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ महतो को 13 मतों के अंतर से हराया। राकेश शर्मा को 48 और दशरथ महतो को 35 मत मिला। अध्यक्ष पद पर तपेश चंद्र दास को 25, रतन कुमार चटर्जी को 23 और सपन मंडल को 14 मत प्राप्त हुए।ये सभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। वही उपाध्यक्ष के पद पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें धनंजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण प्रसाद को 14 वोट से पराजित कर जीत हासिल की।धनंजय कुमार सिंह को 55 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण प्रसाद को 41 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में धरणी धर महतो को 14, किरिटी गुहा को 32 मत प्राप्त हुए।महासचिव पद पर रमा प्रसाद मुखर्जी उर्फ बबलू ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल मुर्मू को 47 मतों से पराजित किया।रमा प्रसाद मुखर्जी को 83 एवं बाबूलाल मुर्मू को 36 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर तीसरे स्थान पर सुनंदन चौधरी रहे। उन्हें कुल 26 मत प्राप्त हुए।
संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें विश्वनाथ महतो ने जीत हासिल की।उन्हें कुल 56 मत मिले। दूसरे स्थान पर सहर्ष साहा को 35 एवं सुनील सीट को 32 एवं ज्योतिमय पाल को 20 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार विश्वनाथ महतो ने सहर्ष साहा को 21 मतों से पराजित किया।संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें कृष्णा रावत ने 83 मत लाकर जीत हासिल की।दूसरे स्थान पर रामचंद्र हांसदा को 62 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।इसमें तिमिर कुमार पाल ने सबसे अधिक 72 मत लाकर जीत हासिल की।उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज त्रिपाठी को 39 एवं धीरेंद्र नाथ भगत को 33 मत प्राप्त हुए। सह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें विष्णुपदो घोष ने जीत हासिल की। उन्हें 79 मत मिला।इस पद के लिए दूसरे स्थान पर सुबोध हेम्ब्रम रहे।उन्हें कुल 59 मत प्राप्त हुए।
अनिव्रतो, सुप्रिती, प्रभाकर, विश्वनाथ और प्रवीर बने कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में कुल पांच पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें सबसे अधिक मत अनिव्रतो घोष को 76, सुप्रिती अधिकारी को 74, प्रभाकर हेम्ब्रम को 70, विश्वनाथ पातर को 64 एवं प्रवीर कुमार भगत को 64 मत प्राप्त हुए. चुनाव की मतगणना के बाद झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के रूप उपस्थित परमेश्वर मंडल एवं अनिल कुमार महतो ने सभी विजेता प्रत्याशी के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।चुनाव संचालन सदस्यों में सुरेश कुमार, मनोरंजन भगत एवं दीप्ति सिंह शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार की देर रात तक चली।















