गोविंदपुर में पति की प्रताड़ना से ऊब कर कार्रवाई के लिए थाने पहुंची महिला, पुलिस से मांगा इंसाफ
NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: गोविंदपुर की महिला को उसका पति 10 साल से परेशान कर रहा है। अब महिला अजीज आ चुकी है। महिला ने गुरुवार को 4 बजे समाजसेवी रिंकू सिंह के साथ गोविंदपुर थाने जाकर अपने पति विवेक की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता है।

महिला की शादी 10 साल पहले विवेक से हुई थी। विवेक से महिला के एक बेटा और एक बेटी है। रिंकू सिंह का कहना है कि पुलिस मामले में कार्रवाई करे। महिला इसके पहले एसपी ऑफिस और महिला थाने में भी आवेदन दे चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।













