National

ISRO नए साल के पहले दिन सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचने को है तैयार, ब्लैक होल का पता चलेगा राज

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

नई दिल्ली:ISRO X-Ray Polarimeter Satellite (XPoSat): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नए साल के पहले दिन 01 जनवरी को इतिहास रचने को तैयार है। इसरो आज खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। इसरो एक्स-रे पोलरीमीटर उपग्रह यानी एक्सपोसैट को लॉन्च करेगा।

 

इसरो ने जानकारी दी है कि ये सैटेलाइट 01 जनवरी को सुबह 9:10 बजे लॉन्च होने वाला है। ये सैटेलाइट एक्सपोसैट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने वाला है। इस मिशन का नाम PSLV-C58 XPoSat मिशन रखा गया है।

 

सैटेलाइट एक्सपोसैट को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 सिर्फ 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर ले जाएगा। इस रॉकेट का ये 60वां मिशन है। इस मिशन में एक्सपोसैट के साथ ही 10 अन्य उपग्रह भी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।

Related Posts