Regional

जमशेदपुर में जिम्स–सिम्स हॉस्पिटल की साझेदारी, जमशेदपुर में Patients को मिलेगी बेहतर सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं

NEWS LAHAR REPORTER

जमशेदपुर : झारखंड में उन्नत और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिम्स हॉस्पिटल और सिम्स हॉस्पिटल ने अपनी नई साझेदारी की आधिकारिक घोषणा की। इसी अवसर पर शहर में जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। जिम्स द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड के तहत इलाज उपलब्ध होने से शहर और आसपास के मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और भी सुलभ होंगी।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सिम्स हॉस्पिटल के प्रोपराइटर रहमत सईद खान और जमशेदपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एन. के. दास मंच पर मौजूद थे।


कार्यक्रम की शुरुआत मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से हुई, जहाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में लाभ प्राप्त किया।

अब जमशेदपुर में ही उपलब्ध होंगे जिम्स के सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टर

जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर की मदद से झारखंड के मरीजों को अब कोलकाता जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टर समय-समय पर जमशेदपुर आकर मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।

झारखंड के लिए गौरव का विषय: जिम्स अध्यक्ष

जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड में इस केंद्र की शुरुआत एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि जिम्स 26 से अधिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाएँ, आधुनिक जांच सुविधाएँ और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ राज्य के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा।

एनएबीएच-मान्यता प्राप्त जिम्स हॉस्पिटल

कोलकाता के बजबज में स्थित जिम्स हॉस्पिटल एक एनएबीएच-मान्यता प्राप्त मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज है, जहाँ 300 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं। उन्नत तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ इसे पूर्वी भारत की अग्रणी स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक बनाते हैं।

जिम्स और सिम्स की यह नई साझेदारी जमशेदपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे न केवल स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय, भरोसेमंद और किफायती उपचार मिल सकेगा।

Related Posts